इक्कीसवीं सदी की जनसंवेदना एवं हिन्दी साहित्य की पत्रिका
नाम: रामनारायण मिश्र
उम्र: 77 वर्ष
शिक्षा: एम. ए. (हिन्दी), मेरठ विश्वविद्यालय.
संप्रति: विद्युत विभाग (सेवा निवृत्त)
रुचि: लेखन, पठन-पाठन, शास्त्रीय संगीत.
प्रकाशित रचनायें: देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अब तक अनेकों कहानियाँ, कविताएँ लेख आदि प्रकाशित व चर्चित. इसके अतिरिक्त आकाशवाणी (रेडियो) दिल्ली से समय-समय पर कहानियाँ, कविताएँ व साहित्यिक परिचर्चायें प्रसारित. आकाशवाणी दिल्ली के राष्ट्रीय प्रसारण सेवा से भी कहानियाँ प्रसारित.
कविता संग्रह: दिव्य धारा.
कहानी संग्रह: रेत का टीला, रोका गया सैलाब, आखिरी चट्टान के बाद, सिमटती दूरियाँ.
उपन्यास: बिखरते नक्षत्र, कोहरे का सूरज, अमावस्या का चाँद, शालिनी.
सम्मान एवं पुरस्कार: देश के विभिन्न हिन्दी-साहित्यिक संस्थानों द्वारा 'कथा-कोविद', 'अतिविशिष्ट सम्मान', 'राजभाषा मनीषी सम्मान', 'राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान', 'पद्मश्री डॉ. लक्ष्मीनारायण दुबे स्मृति सम्मान', उपन्यास/कहानी क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय सम्मान तथा 'विश्व संस्था' सहस्त्राब्दी (मिलेनियम) विश्व हिन्दी सम्मेलन समिति, नई दिल्ली द्वारा 'राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान' से भी सम्मानित (2000), बायोग्राफिकल इन्स्टीत्यूट यू. एस. ए. (अमेरीका) द्वारा "मै न ऑफ द इयर, 2003" सम्मान.
संपर्क: आर 10/एफ, 49, नया राजनगर, गाज़ियाबाद (उ. प्र.),